अर्जुन सिंह गहरवार ने फूंका 2027 का चुनावी बिगुल, रुद्रप्रयाग विधानसभा से ठोकी मजबूत दावेदारी!
जखोली के पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख एवं वरिष्ठ जननेता अर्जुन सिंह गहरवार ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए रुद्रप्रयाग सीट से अपनी दावेदारी पेश करते हुए राजनीतिक माहौल गरमा दिया है।
गहरवार का कहना है कि राज्य गठन के बाद भी रुद्रप्रयाग अपेक्षित विकास से वंचित रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि पार्टी उन्हें मौका देगी और क्षेत्र की जनता अपना आशीर्वाद देकर विकास की नई दिशा तय करेगी।
"जनता का साथ, विकास की बात और 2027 पर सीधी नजर
#ArjunSinghGaharwar #Rudraprayag #Election2027 #UttarakhandPolitics #Jakholi #PoliticalNews #Uttarakhand