"DGP दीपम सेठ की सख्त चेतावनी: सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों की अब खैर नहीं, होगी कठोर कानूनी कार्रवाई।"
उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (DGP) दीपम सेठ ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। हालिया घटनाओं और प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर, उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जो भी व्यक्ति भ्रामक प्रचार या अफवाहों के माध्यम से राज्य के वातावरण को खराब करने का प्रयास करेगा, उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।