रूद्रप्रयाग जिले के जखोली में गरजे प्रभारी मंत्री गणेश जोशी, जनता के बीच बैठकर सुनी हर समस्या — 40 शिकायतें पहुंचीं, 30 का मौके पर ही हुआ समाधान!
रूद्रप्रयाग के जखोली में आयोजित जनकल्याण एवं बहुद्देशीय सेवा शिविर में उस समय लोगों का भरोसा और बढ़ गया, जब प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी सीधे जनता के बीच पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनीं।
शिविर में कुल 40 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 30 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। बाकी मामलों पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए गए।
जनता ने खुलकर अपनी समस्याएं रखीं और मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि जनहित के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सरकार का यही प्रयास है कि आम लोगों की समस्याओं का समाधान उनके द्वार पर ही हो और जनता को कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें।
#Jakholi #Rudraprayag #GaneshJoshi #JanKalyanShivir #Uttarakhand #PublicService #GoodGovernance #ViralNews #BreakingNews
Rudraprayag, Rudraprayag | Jun 13, 2026