पुपरी: चोरौत गांव में सनकी पुत्र ने बांस से हमला कर मां की हत्या की, गांव में दहशत
चोरौत थाना क्षेत्र के चोरौत गांव में गुरुवार व शुक्रवार की दरमियानी रात एक बजे सनकी पुत्र सिकिन्द्र मुखिया ने अपनी ही मां पवित्री देवी के घर मे प्रवेश का बांस से हमला कर कर दिया जिसमें उसकी मौत हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए पुत्र सिकिन्द्र मुखिया को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।