दमोह पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 119 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एसपी आनंद कलादगी ने खुलासा कर दी जानकारी
दमोह जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11.90 लाख रुपए कीमत की स्मैक जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिलने पर 1 जून को सागर नाका पुलिस चौकी क्षेत्र में सरदार वल्लभभाई पटेल न्यू ब्रिज के पास घेराबंदी की गई।
यहां राजू उर्फ राजेंद्र कुमार मिश्रा (51) निवासी शोभानगर, दमोह तथा आशुतोष श्रीवास्तव (32) निवासी गोविंद विहार कॉलोनी, सागर को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया।
तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 119.95 ग्राम स्मैक पाउडर बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 11 लाख 90 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
Damoh, Damoh | Jun 2, 2026