विश्व माहवारी स्वच्छता सप्ताहः दमोह के आँगनवाड़ी केंद्रों पर बांटी गई
==
निःशुल्क स्वच्छता किट, जागरूकता कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
==
विश्व माहवारी स्वच्छता सप्ताह के अंतर्गत कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में दमोह जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में 01 जून को जिले के आंगनवाड़ी केंद्रों पर बालिकाओं, स्वच्छता कर्मी महिलाओं और दाईयों को निःशुल्क स्वच्छता किट (सैनिटरी पैड) का वितरण किया गया।
माहवारी स्वच्छता और स्वास्थ्य पर केंद्रित रहीं गतिविधियाँ
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं और किशोरियों को संबोधित करते हुए विभागीय अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने माहवारी के दौरान स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओ ने कहा कि माहवारी कोई बीमारी या संकोच का विषय नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के जीवन की एक सामान्य और महत्वपूर्ण जैविक प्रक्रिया है। इस दौरान स्वच्छता न रखने से कई तरह की बीमारियाँ होने का खतरा रहता है, इसलिए सही जानकारी और साधनों का उपयोग बेहद जरूरी है।
इन प्रमुख गतिविधियों का हुआ आयोजन
निःशुल्क स्वच्छता किट वितरणः समाज के अंतिम छोर की कड़ियों जैसे गरीब किशोरियाँ, दिन-रात सफाई में जुटी महिला स्वच्छता कर्मी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं में मदद करने वाली बाईयों को सैनिटरी पैड देकर उनके स्वास्थ्य के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।