जनसुनवाई में दिखी प्रशासनिक संवेदनशीलता, 5 वर्ष से लंबित दिव्यांग पेंशन प्रकरण का कुछ घंटों में हुआ समाधान
==
कलेक्टर प्रताप नारायण यादव की पहल से दिव्यांग युवक को मिला मेडिकल प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और पेंशन स्वीकृति का रास्ता
==
प्रदेश में हर मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में जहां बरी संख्या में शिकायतों को सुना जाता है और उनका समाधान निकाला जाता है तो इससे लोग लाभांवित भी हो रहे है। इस बीच इसी जनसुनवाई की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर दमोह से सामने आई है, जहां पांच वर्ष से भटक रहे एक दिव्यांग को चंद घंटों में ही वह मिल गया जिसके लिए वह और उसका परिवार सालों से भटक रहा था।
दरअसल जिले के हिंडोरिया के रहने वाले 22 साल के दिव्यांग रवि पटेल पूरी तरह से दिव्यांग है चलना फिरना तो दूर खड़े भी नहीं हो सकते, परिवार गरीब है और इस दिव्यांग युवक का जीवन यापन मुश्किल है ऐसे में सरकार की मदद इसका बड़ा सहारा है, लेकिन सरकार की योजना का लाभ भी उसे नहीं मिल पा रहा उनका दिव्यांग पेंशन का प्रकरण पांच सालों से अटका पड़ा है। इस बात को लेकर दिव्यांग और उसके माता पिता दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव की जनसुनवाई में पहुंचे और उन्होंने अपनी आपबीती सुनाई जिसके बाद कलेक्टर ने संवेदनशीलता दिखाई सब कुछ पता किया तो मालूम चला कि दिव्यांग रवि का न तो आधार कार्ड है न हैं मेडिकल सर्टिफिकेट जो ये कागजों में तय करे कि युवक दिव्यांग है।
कलेक्टर श्री यादव ने कलेक्ट्रेट में ही एंबुलेंस को बुलाया रवि को उसमें बैठाया, मेडिकल बोर्ड के डॉक्टर्स को काल क्या और जिला अस्पताल में रहने और रवि का चेकअप कर उसे सर्टीफिकेट देने के लिये कहा और उसका मेड़ीकल चेकअप होकर इसे विधिवत सर्टिफिकेट भी मिला। इतना ही नहीं कलेक्ट्रेट में ही आधार कार्ड निर्माण करने वाली एजेंसी को मशीन के साथ तलब किया गया और रवि का आधार कार्ड बनने का रास्ता खुल गया।
मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए कलेक्टर ने अपना चेंबर छोड़ा और खुद पैदल चलकर उस जगह पहुंचे जहां दिव्यांग रवि था और अपने हाथों से उसे तमाम दस्तावेज सौंपे और बाकायदा परिवार से खेद जाहिर किया कि कुछ सरकारी कर्मचारियों की बेरूखी की वजह से उन्हें इतने सालों तक भटकना पड़ा। मीडिया से बात करते दिव्यांग रवि के परिजन जनसुनवाई और कलेक्टर को धन्यवाद देते नजर आए तो डीएम यादव ने कहा कि प्रशासन अब जिले भर में ऐसे प्रकरणों को पता कर रहा है जिनमें कुछ खानापूर्ति पूरी न होने की वजह से दिव्यांगों को परेशानी हो रही है और एक भी पीड़ित न बचने पाए इसकी पहल की जाएगी।
#Damoh