पिंड्रा: चोलापुर में 4 दिन से लापता महिला का शव सड़क किनारे मिला, क्षेत्र में फैली सनसनी, परिजनों ने की शिनाख्त
वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के नेहिया गांव में सड़क किनारे एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची चोलापुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला की पहचान मुन्नी देवी के रूप में हुई है जो मानसिक रूप से ठीक नहीं थी और इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट बड़ागांव थाने में दर्ज था।