*सबका सम्मान, जीवन आसान" अंतर्गत आमलोगों की समस्या के निराकरण हेतु जिलाधिकारी ने की जन सुनवाई
*कुल 18 लोगों की समस्या को सुना गया तथा कार्रवाई को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिया गया निदेश
*जनसुनवाई के दौरान अंचल अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े हुए थे
"सबका सम्मान जीवन आसान" सरकार के सात निश्चय कार्यक्रम अंतर्गत आज जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में संध्या 4:30 बजे से आम लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना गया और संबंधित पदाधिकारी शीघ्र समस्या निराकरण का निर्देश दिया।
राजस्व एवं भूमि सुधार तथा अतिक्रमण से संबंधित मामलों को जिलाधिकारी के द्वारा सम्बन्धित अंचल अधिकारी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मामले की जांच कर शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी के द्वारा एसडीओ और एसडीपीओ को भी प्राप्त आवेदनो की एक प्रति भेजते हुए उस पर शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
अन्य प्राप्त सभी आवेदनों के में उल्लेखित समस्या का निराकरण के लिये कार्रवाई का निदेश संबंधित अधिकारियों को दिया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Samrat Choudhary