तरहसी: स्तरोन्नत उच्च विद्यालय सेलारी में प्रधानाध्यापक के अश्लील चैट मामले की जांच होगी, दोषी पाए जाने पर होगी कार्रवाई: डीईओ
तरहसी प्रखंड के स्तरोन्नत उच्च विद्यालय सेलारी में प्रधानाध्यापक अजय कुमार दुबे द्वारा छात्राओं से व्हाट्सएप पर अश्लील चैट करने के मामले में जांच की तैयारी है। जांच में दोषी पाए जाने पर प्रधानाध्यापक पर गाज गिरेगी। इस मामले में पलामू के जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ प्रकाश ने मंगलवार पूर्वाहन 11 बजे विशेष बातचीत में पूरी जानकारी दी।