तरहसी: 30 साल बाद शहीद विश्वनाथ सिंह को मिला सम्मान, पैतृक गांव टंडवा नौगढ़ में आदमकद प्रतिमा का अनावरण
पलामू के सपूत वीर विश्वनाथ सिंह को उनके शहादत का सम्मान मिला। उनके पैतृक गांव तरहसी प्रखंड के टंडवा नौगढ़ में 30वें शहादत दिवस पर शनिवार दोपहर 1 बजे उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण चतरा के सांसद कालीचरण सिंह और पांकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता एवं नौगढ़ मुखिया विजय शंकर पाण्डेय उर्फ पाइनीयर पाण्डेय ने संयुक्त रूप से किया।विश्वनाथ सिंह 27 मार्च 1996 में शहीद हुए थे।