तरहसी: उदयपुर टू के सिंजो गांव में महुआ चुनने को लेकर विवाद, युवक पर जानलेवा हमला, सिर में लगे सात टांके
तरहसी थाना क्षेत्र के उदयपुर टू के सिंजो गांव में महुआ चुनने के विवाद में एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। उसके सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया, जिससे सात टांके लगाए गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे एमआरएमसीएच रेफर कर दिया गया है। युवक की पहचान सिंजो गांव के अंतू यादव (30वर्ष) के रूप में हुई है।