तरहसी: सेलारी स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक का छात्राओं से अश्लील व्हाट्सएप चैट वायरल, एफआईआर और कार्यमुक्त की मांग
तरहसी प्रखंड के स्तरोनत उच्च विद्यालय सेलारी के प्रभारी प्रधानाध्यापक अजय दुबे का विवादों से हमेशा रिश्ता नाता रहा है। प्रभार लेने के बाद से अब तक एक दर्जन से अधिक विवादित मामलों में शामिल रहने के कारण इस विद्यालय की हमेशा किरकिरी हुई है। वर्तमान में प्रभारी प्रधानाध्यापक का छात्राओं के साथ अश्लील व्हाट्सएप चैट वायरल हुआ है।