तरहसी: चौखड़ा गांव में कुएं की मरम्मत की राशि को लेकर भाई-भाई में विवाद, एसपी से गिरफ्तारी की गुहार
पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के चौखड़ा गांव में कुआं मरम्मत की राशि का आधा हिस्सा नहीं मिलने पर बड़े भाई ने छोटे भाई की जमकर पिटायी कर दी। इस घटना में छोटे भाई के सिर में गंभीर चोट आयी। मामले में एफआइआर दर्ज कराकर गिरफ्तारी के लिए गुरूवार दोपहर 3 बजे छोटा भाई एसपी कार्यालय पहुंच गया और गुहार लगायी।