तरहसी: झालखंडी मंदिर में नवमी के मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पांकी विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता हुए शामिल
तरहसी प्रखंड के मझिग़ांवा स्थित झालखंडी मंदिर परिसर में रविवार को रामनवमी पर भव्य मेला का आयोजन किया गया। दोपहर 12 बजे इसमें पांकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता शामिल हुए। विधायक ने फीता काटकर मेला का उद्घाटन किया। मंदिर परिसर में दिया जलाने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। इनमें महिला श्रद्धालुओं की संख्या अधिक थी पूरा मंदिर परिसर खचाखच भरा हुआ था।