करछना: अन्तहिया,खाई एवं बैकुंठपुर गांव के मध्य शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में लगी आग, 50 बीघा से अधिक फसल जलकर राख।
करछना थाना क्षेत्र के अन्तहिया,खाई एवं बैकुंठपुर गांव के मध्य शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में आग लगने से अफरा- तफरी का माहौल बन गया। उपस्थित लोगों ने अग्निशमन विभाग टीम को जानकारी देते हुए बाल्टियों के सहारे पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन तेज हवा होने की वजह से आग पर काबू नहीं पाया जा सका। देखते ही देखते 50 बीघा से अधिक फसल जलकर राख हो गया