वीएचएसएनडी सत्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महेंद्र कुमार त्रिपाठी द्वारा आज बांधतला में आयोजित वीएचएसएनडी (VHSND) सत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गर्भवती माताओं एवं बच्चों के समयबद्ध टीकाकरण, पोषण तथा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
उन्होंने निर्देशित किया कि ड्यू लिस्ट अद्यतन रखी जाए तथा हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (HRP) की लाइन लिस्ट संबंधित एमओआईसी के साथ सीएचसी स्तर पर साझा की जाए। साथ ही, गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित एवं समयबद्ध प्रसव हेतु पूर्व से ही उपयुक्त अस्पताल चिह्नित कर आवश्यकतानुसार समय से भर्ती की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि प्रसव के दौरान किसी प्रकार की जटिलता की स्थिति में त्वरित एवं समुचित उपचार उपलब्ध कराया जा सके।