रायडीह: रायडीह में 24 वर्षीय युवक का शव घर में फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
Raidih, Gumla | Oct 21, 2026 रायडीह थाना क्षेत्र के अमरचुआं गांव में सोमवार की रात 24 वर्षीय संदीप उरांव का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान संदीप उरांव, पिता स्वर्गीय विजय उरांव, निवासी अमरचुआं के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मंगलवार सुबह जब संदीप नहीं उठा, तो घरवालों ने जाकर देखा। इस दौरान वह फंदे से लटका हुआ मिला। इसके बाद रायडीह थाना पुलिस को सूचना दी गई।