भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी शेखपुरा जिला परिषद के पांच सदस्य प्रतिनिधि मंडल में जिला सचिव प्रभात कुमार पाण्डेय,सहायक जिला सचिव गुलेश्वर यादव,पार्टी के वरिष्ठ नेता चंद्रभूषण प्रसाद,अवधेश रविदास,अजय कुमार एवं सौरभ कुमार घाटकोसुभा प्रखंड के बाढ़ पीड़ितो मिलने गांव-गांव पहुंचे।
मौके पर भाकपा के जिला सचिव प्रभात कुमार पाण्डेय ने कहा हर साल बारिश के दौरान हजारों लोगों को जलजमाव और बाढ़ जैसी गंभीर परिस्थितियों का सामना हर वर्ष करना पड़ता है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और लोगों की परेशानी लगातार सामने आती रही है, तो इसे आधिकारिक रूप से बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का दर्जा क्यों नहीं दिया गया ?
यह सवाल किसी राजनीतिक दल या व्यक्ति के समर्थन-विरोध का नहीं, बल्कि घाटकुसुम्भा के आम लोगों के अधिकार और सम्मान का है।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन से हम अपील है कि प्रभावित लोगों की समस्याओं का तत्काल संज्ञान मे लेते हुए बिहार सरकार को वस्तुस्थिति से अवगत करावे और इस क्षेत्र को बाढ़ग्रस्त घोषित करने की दिशा में आवश्यक पहल करे ।
उन्होंने कहा कि अभी तक घाटकोसुभा प्रखंड लगातार बढ़ से प्रभावित रहा है सारा फसल नष्ट हो गया घरो के अंदर पानी ही पानी है। लगभग सभी गांव में झोपड़ी तो धराशाई होकर पानी पानी हो गया है ।इसके बावजूद बटोरा में 3 किलो पशु के चारा और अकरपुर में 144 पीस पॉलिथीन बांटने के लाभ आज तक अन्य गांव में लाभ नहीं पहुंचा जा रहा है यहां तक कि गांवो में पीने के पानी के लिए भी लोग परेशान हैं। जबकि बगल के नदी के उसे पर का इलाका लखीसराय जिला के होने के वजह से वहां बड़े पैमाने पर बाढ़ग्रस्त पीड़ितों के गांव ऐंजनी, सरौड़ा और पाली एवं अन्य गांव को राहत कार्य सरकार चाल रही ,पर शेखपुरा जिला के आलापुर, पानापुर, आलापुर, अकबरपुर, घाटकोसुभा, बेलदरिया , सुजालपुर गड़बड़ियां बटौरा बिलौनी मैं सरकार की तरफ से नाव समेत आज तक कोई लाभ नहीं दिया जा रहा है।
इन सवालों को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला अधिकारी से मिलकर ज्ञापन सोपेगी।समस्याओं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जन गोलबंदी कर
28 सितंबर को राजभवन मार्च पटना में करेगी जिसमें बड़ी संख्या में शेखपुरा जिला के लोग शामिल होंगे।