शेखपुरा युवा राजद जिलाध्यक्ष विनय यादव ने झारखंड के मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव अमित कुमार से की शिष्टाचार मुलाकात।
शेखपुरा युवा राजद के जिला अध्यक्ष विनय यादव ने झारखंड के मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव एवं रांची के पूर्व उपायुक्त (DC) अमित कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान विनय यादव ने अमित कुमार को झारखंड के मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्यभार संभालने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक क्षेत्र में (डिप्टी कमिश्नर/उपायुक्त) अमित कुमार का अनुभव और कार्यशैली हमेशा सराहनीय रही है।इस दौरान झारखंड से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच सामाजिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई।युवा राजद जिलाध्यक्ष विनय यादव ने कहा कि यह मुलाकात पूरी तरह शिष्टाचारपूर्ण रही, लेकिन इस दौरान कई महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा किया।
Sheikhpura, Sheikhpura | Sep 13, 2026