ब्यौहारी: ब्यौहारी में नशीली कफ सिरप तस्करी का खुलासा, 10.35 लाख का माल जब्त; दो गिरफ्तार
ब्यौहारी पुलिस ने कार से 50 शीशी नशीली कफ सिरप जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी रीवा से सिरप खरीदकर क्षेत्र में महंगे दाम पर बेचने की तैयारी में थे। पुलिस ने 10.35 लाख रुपये की सामग्री जब्त की है। एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। जानकारी गुरुवार शाम 4 बजे सामने आई है।