बक्सर: ज़िले के सभी थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण के लिए 'रोको टोको' अभियान, 14 गिरफ्तार, ₹14000 जुर्माना वसूला
Buxar, Buxar | Sep 26, 2025 जिले के सभी थाना क्षेत्र में आरक्षी अधीक्षक के निर्देश के आलोक में अपराध नियंत्रण को लेकर अभियान चलाया है. जिसमें 14 लोगों को गिरफ्तार किया है तथा वाहन अधिनियम के उल्लंघन के मामले में ₹14000 रुपए जुर्माना के रूप में वसूल किया है. वही हत्या के प्रयास के मामले में एक, लूट के मामले में एक व्यक्ति के साथ ही शराब सेवन के मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है.