बक्सर: वीर कुंवर सिंह गंगा चेक पोस्ट पर चंडीगढ़ से बिहार आ रही कंटेनर से 1788 लीटर शराब बरामद, ड्राइवर गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Sep 26, 2025 वीर कुंवर सिंह गंगा चेक पोस्ट पर शुक्रवार को सुबह 7:00 बजे उत्पाद विभाग के टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. जिसके तहत 1788 लीटर शराब बरामद किया है. शराब चंडीगढ़ से बिहार लाई जा रही थी. इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. इसमें शराब के साथ ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है जो पंजाब के मोहाली जिले का निवासी है.