मऊ में संविधान की गूंज! 450 युवाओं ने लिया बड़ा संकल्प…
संविधान के मूल्यों को घर-घर और जन-जन तक पहुंचाने की पहल!
मऊ के सरवां बाजार में आयोजित संविधान उत्सव में छह ग्राम पंचायतों के करीब 450 युवाओं ने न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के संवैधानिक मूल्यों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में भारतीय संविधान की मूल प्रति की प्रतिकृति और संविधान निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाली 15 महिला संविधान सभा सदस्यों की विशेष चित्र प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही।
युवाओं ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर जाति, धर्म, लिंग और आर्थिक भेदभाव से ऊपर उठकर समतामूलक समाज बनाने का संदेश दिया।
शारदा सेवा संस्थान की अनूठी पहल! युवाओं को अधिकारों के साथ कर्तव्यों और लोकतांत्रिक जिम्मेदारियों का भी कराया गया एहसास।
संदेश साफ है—संविधान सिर्फ किताब में पढ़ने के लिए नहीं, बल्कि जीवन में अपनाने के लिए है!
#MauNews #संविधानउत्सव #IndianConstitution #ShardaSevaSansthan #YouthPower #संवैधानिकमूल्य