प्रतापगढ़: सुवंसा के वार्ड नंबर 13 निवासी सफाई कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
नगर पंचायत सुवंसा के वार्ड नंबर 13 के ज्ञानदास उर्फ गप्पू ने गुरुवार को शाम 4,30 बजे अपने खेत के पास पंपिंग सेट पर जाकर नीम के पेड़ के पास अपने ही गमछे से फांसी लगाकर जान दे दी। शाम करीब पांच बजे उनके पिता मोहनदास पंपिंग सेट पर गए तो देखा कि उनके बेटे की लाश फंदे से लटक रहा है । यह देखते ही दहाड़ मारकर रोने लगा। गांव वालों ने इसकी सूचना सुवंसा चौकी को दी।