प्रतापगढ़: देल्हूपुर थाना क्षेत्र के गजेहड़ा पुलिस चौकी के पास श्रद्धालुओं से भरी बस डिवाइडर से टकराई, आधा दर्जन लोग जख्मी
प्रतापगढ़ में श्रद्धालुओं से भरी बस की स्टेरिंग फेल हो गई और वह डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में आधा दर्जन श्रद्धालु जख्मी हो गए हैं। गुरुवार शाम करीब 4 बजे यह हादसा देल्हूपुर थाना क्षेत्र के गजेहड़ा पुलिस चौकी के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि बस में नोएडा के रहने वाले श्रद्धालु सवार थे, जो प्रयागराज से अयोध्या श्री राम लाल के दर्शन को जा रहे थे।