प्रतापगढ़: करमाही गांव मोड़ पुलिस बूथ के समीप साइकिल सवार को बचाने में स्कूटी पलटने से चिकित्सक घायल
बीर मऊ विशुन दत्त गांव निवासी सुरेंद्र तिवारी 55 प्राईवेट चिकित्सक है। गुरुवार की देर शाम 5 बजे के करीब मनैता पुर गांव से अपना दवाखाना बंद करके किसी काम से घर जा रहे थे। करमाही गांव मोड़ पुलिस बूथ के समीप साइकिल सवार को बचाने में स्कूटी अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर पड़े। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी उन्हें इलाज के लिए भेजा। मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है ।