प्रतापगढ़: प्रयागराज अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग के भूपियामऊ चौराहे के पास लगा भीषण जाम, कई रूट का किया गया डायवर्सन
महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं को प्रतापगढ़ जिले में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार शाम करीब 4:00 बजे अयोध्या प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने वाले भूपियामऊ चौराहे के पास भीषण जाम लग गया। जिसकी वजह से श्रद्धालु जाम में फंसे नजर आये।मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात काबू करने के लिए कई रूटों को डाइवर्ट कर जाम को हटाने में जुट गए हैं।