प्रतापगढ़: खरवई गांव में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम के लिए
चंघईपुर गांव निवासी सुरेंद्र विश्वकर्मा 30 वर्ष पुत्र गनेश विश्वकर्मा का शव गुरुवार की सुबह प्रयागराज अयोध्या रेलमार्ग पर धीरगंज व विश्वनाथगंज के बीच खरवई गांव में रेल की पटरी पर मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को थाना ले गए। पहले पहचान न होने पर लावारिस बताया गया।बाद में उसकी पहचान सुरेंद्र विश्वकर्मा नाम से हुई। सूचना उसके घर दी गई।