प्रतापगढ़: दारी माधो पेट्रोल पंप के पास बाइक की आमने-सामने टक्कर, चार घायल, दो को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया
दारी माधो पेट्रोल पंप के सामने आमने-सामने बाइक की टक्कर में लालधरपट्टी करमाही गांव निवासी प्रभात सिंह 25 बाइक से रखहा बाजार की तरफ से लौट रहे थे। उसी दौरान दिलीप पुर थाना क्षेत्र के करन पुर खूझी गांव निवासी इरसाद 45 अपनी पत्नी किस्मतुल निशा 43 व बेटे शिफान के साथ प्रतापगढ़ जा रहा था। दोनों की बाइक में जोरदार टक्कर के बाद चारों घायल हो गए।