भोगांव: आलीपुर खेड़ा में 10 मोहर्रम को कड़ी सुरक्षा के बीच निकाला गया ताजियों का जुलूस, ताजिया देर करबला में किए गए सुपुर्दे खाक
उपनगर आलीपुर खेड़ा में मोहर्रम की 10 वीं तारीख को हजरत इमाम हुसैन की याद में निकाला जाने वाला ताजियों का जुलूस दोपहर लगभग दो बजे से फातिहा ख्वानी के बाद प्रारंभ हुआ। जो परंपरागत तरीके से मुख्य मार्गों से होता हुआ देर लगभग 10 बजे करबला पहुंचा। जहां ताजियों को गमगीन माहौल में सुपुर्दे खाक किया गया। इस मौके पर सैंकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।