भोगांव: भोगांव में मोहर्रम की 9 वीं तारीख को परंपरागत तरीके से निकाला गया ताजियों का जुलूस, सैंकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद
कस्बा भोगांव में वर्षों की भांति मोहर्रम की 9 वीं तारीख को सभी ताजिया अपने अपने इमाम चौक पर रात लगभग 8 बजे के बाद रखे गए। जहां महिलाओं एवं पुरुषों ने उनकी जियारत की और नियाज़ फातिहा कराई। रात लगभग 12 बजे के बाद सभी ताजिया अपने अपने इमाम चौक से उठकर मुख्य बाजार में पहुंचे। इस मौके पर सैंकड़ों अकीदतमंद लोग मौजूद रहे।