भोगांव: भोगांव में बैंड बाजों ने साथ परंपरागत तरीके के निकाला गया मियां की मेंहदी का जुलूस,भारी संख्या में तैनात रहा पुलिस फोर्स
कस्बा के मोहल्ला पथरिया से देर रात 9 बजे मियां की मेंहदी का जुलूस प्रारंभ हुआ। जो मुख्य बाजार में पुलिया वाली मस्जिद पहुंचा। जहां अखाड़ों में युवाओं ने तलवारबाजी, छड़ी बाना, हजारा, आदि से अपने अपने करतब दिखाए। वहीं बैंड बाजे हजरत इमाम हुसैन की याद में मर्सिए गाते चल रहे थे। जुलूस में सैंकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।