भोगांव: भोगांव के तहसील सभागार में नए राजस्व कर्मियों को मिला चार्ज, भोगांव विधायक ने माला पहनाकर किया सम्मानित
तहसील सभागार में नए राजस्व कर्मियों को आज चार्ज सौंपा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने भाग लिया। और सभी नए राजस्व कर्मियों को माला पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही उन्हें ईमानदारी से कार्य करने की सलाह भी दी। इस मौके पर एसडीएम भोगांव संध्या शर्मा समेत तहसील के समस्त अधिकारी मौजूद रहे।