भोगांव: गांव लहरा में घरेलू बातों को लेकर दबंगों ने महिला के साथ की मारपीट, पीड़िता ने थाने में दी तहरीर
गांव लहरा निवासी किरन पत्नी जोगेंन्द्र सिंह ने थाने में दी तहरीर में कहा कि सुबह लगभग ग्यारह बजे घरेलू बातों को लेकर परिवार के ही मुनेश सिंह पुत्र पातीराम व मीना पत्नी मुनेश सिंह गाली गलौज करने लगे। जव उसने विरोध किया, तो उक्त लोगों ने उसे लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की छानवीन शुरू की है।