भोगांव: भोगांव के उपनगर आलीपुर खेड़ा में मोहर्रम की 9 वीं तारीख को देर रात परंपरागत तरीके से निकाला गया ताजियों का जुलूस
उपनगर आलीपुर खेड़ा में गम के माह मोहर्रम की 9 वीं तारीख को परंपरागत तरीके से कड़ी सुरक्षा के बीच देर रात लगभग 11 बजे ताजियों का जुलूस निकाला गया। इससे पूर्व इमाम चौक पर रखे ताजिया पर महिलाओ द्वारा मेंहदी चढ़ाकर मन्नत मांगी गई। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से चौकी इंचार्ज अभिमन्यु मालिक दलबल के साथ मौजूद रहे। इस मौके पर सैंकड़ों की संख्या में लोग मौजुद रहे।