चकरनगर: त्रिपाल से ढककर ले जाई जा रही भारी मात्रा में लकड़ी पकड़ी, वन विभाग की कार्रवाई से लकड़ी कारोबारियों में मचा हड़कंप
भरेह-चकरनगर मार्ग पर देर शाम वन विभाग की टीम ने त्रिपाल से ढककर लोडर पिकअप में ले जाई जा रही भारी मात्रा में लकड़ी को पकड़ लिया। टीम ने वाहन को कब्जे में लेकर वन विभाग परिसर में सीज कर दिया। मामले में संबंधित ठेकेदार व वाहन स्वामी के खिलाफ वन एवं वन्य जीव संरक्षण से जुड़ी धाराओं में विभागीय मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।