बरहेट: भार्ती व्यवस्था सुधर यात्रा के तहत बरहेट पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो का युवाओं ने किया स्वागत
जेएलकेएम नेता देवेंद्रनाथ महतो रविवार को भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती अभियान एवं व्यवस्था सुधर यात्रा के तहत युवा जागरण के लिए बरहेट पहुंचे । स्थानीय युवाओं ने उनका स्वागत किया। श्री महतो गांधी मैदान से तीन मोहनी चौक तक समर्थकों के साथ पैदल चले, फिर वीर शहीद सिदो- कान्हू की जन्मस्थली भोगनाडीह पहुंचे तथा शहीदों को नमन किया।