हरिद्वार: कक्षा 2 की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में बहादराबाद पुलिस ने स्कूल बस ड्राइवर को किया गिरफ्तार
बहादराबाद पुलिस ने कक्षा 2 की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में एक स्कूल बस ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। पीड़ित छात्रा की मां द्वारा बहादराबाद पुलिस को लिखित शिकायत की गई थी इसके बाद बहादराबाद पुलिस ने आरोपी स्कूल बस ड्राइवर को पोक्सो एक्ट समेत तमाम धाराओं में गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार शाम 6 बजे पुलिस ने बताया कि आरोपी मिंटू रावली महदूद का रहने वाला है।