हरिद्वार: लगातार बेशकीमती जमीनों पर हो रहे अवैध कब्जे को लेकर जागा BHEL प्रशासन, सेक्टर 2 स्थित अहमदपुर कड़च्छ में की गई तारबाड़
BHEL की बेशकीमती जमीनों पर लगातार हो रहे अवैध कब्जों के बीच आखिरकार BHEL प्रशासन की नींद खुल गई। मंगलवार शाम 4 बजे करीब ज्वालापुर के अहमदपुर कड़च्छ पहुंची BHEL प्रशासन की टीम ने तारबाड़ की। इस मौके पर राजस्व विभाग और पुलिस की टीम भी मौजूद रही। लंबे समय से BHEL की जमीनों पर अवैध कब्जे हो रहे थे जिसके चलते BHEL प्रशासन ने ये कदम उठाया।