हरिद्वार: हरकीपौड़ी, शिव घाट और सुभाष घाट पर अतिक्रमण के खिलाफ नगर कोतवाली पुलिस का अभियान, काटे गए 63 चालान
मंगलवार शाम 5 बजे करीब नगर कोतवाली पुलिस ने हरकीपौड़ी, शिव घाट और सुभाष घाट पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने महज 2 घंटे की कार्रवाई में 63 दुकानदारों के चालान काटे। इस दौरान 15 हजार 750₹ जुर्माना वसूल किया गया। नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह के नेतृत्व में चले अभियान में पुलिस ने दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी।