हरिद्वार: चार धाम यात्रा को लेकर डीएम कर्मेंद्र सिंह ने रोशनाबाद मुख्यालय में अधिकारियों की बैठक ली, 25 अप्रैल तक पूरी होगी तैयारी
चारधाम यात्रा को लेकर हरिद्वार के डीएम कर्मेंद्र सिंह ने रोशनाबाद मुख्यालय में अधिकारियों की बैठक ली। अधिकारियों को निर्देश दिए की 25 अप्रैल तक चार धाम यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली जाए। डीएम ने बताया कि चार धाम यात्रा को लेकर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। हरिद्वार में पार्किंग, हाईवे, बिजली और पानी की सभी व्यवस्थाएं लगभग पूरी कर ली गई हैं।