हरिद्वार: शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ पूरे जनपद में पुलिस का चेकिंग अभियान, सभी चौक-चौराहों और टोल प्लाजा पर चेकिंग जारी
हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर पूरे हरिद्वार जनपद में शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। मंगलवार रात को शुरू अभियान के तहत पुलिस टीमें सभी चौक चौराहों और टोल प्लाजा पर वाहन रोककर चेकिंग की जा रही है। एल्कोहोल मीटर से जांच की जा रही है। बता दे कि चारधाम यात्रा शुरू होन से पहले पुलिस खास सतर्कता बरत रही है।