हरिद्वार: जगजीतपुर स्थित शनि चौक पर आपस में झगड़ने के आरोप में कनखल पुलिस ने 3 को शांति भंग के तहत किया गिरफ्तार
कनखल पुलिस ने जगजीतपुर में शनि चौक पर आपस में झगड़ रहे 3 को गिरफ्तार किया है। दीपक, अजीत और बबलू पोखरियाल मामूली बात को लेकर आपस में झगड़ने रहे थे और मारपीट भी शुरू कर दी। मौके पर पहुंची कनखल पुलिस ने तीनों को सबक सिखाते हुए भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत गिरफ्तार कर लिया। कनखल पुलिस ने मंगलवार दोपहर साढ़े 3 बजे ये जानकारी दी।