लिटिल फ्लावर्स स्कूल में सुमधुर टेस्ट सीरीज–5, 570 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
बस्ती: लिटिल फ्लावर्स स्कूल, बस्ती की दोनों शाखाओं — कटरा एवं मधुपुरम — पर सुमधुर टेस्ट सीरीज–5 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कुल 570 बच्चों ने इस परीक्षा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस टेस्ट में नीट एवं जेईई की तैयारी के लिए चैप्टरवाइज़ 150-150 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए। परीक्षा का उद्देश्य बच्चों के कक्षा की पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षा का नियमित अभ्यास भी कराना है । टेस्ट पेपर के आंसर की व्हाट्सऐप ग्रुप पर साझा की जाएगी। अंक एवं रैंक मंगलवार को विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर जारी किए जाएंगे।
विद्यालय के प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विद्यालय प्रत्येक माह 15-15 दिन के अंतराल पर दो टेस्ट आयोजित करता है। जुलाई से यह क्रम निरंतर चल रहा है और आगे भी जारी रहेगा। विद्यालय का लक्ष्य है कि बच्चे शैक्षणिक और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी दोनों साथ-साथ आगे बढ़ा सकें। अंत में उन्होंने परीक्षा में शामिल सभी विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी ।�LFS BASTI - अनुशासन, शिक्षा और प्रतियोगिता — तीनों साथ।
Basti, Basti | Sep 14, 2026