अन्ता: पिता की पुण्यतिथि पर वृद्धा आश्रम अंता में बुजुर्गों को गर्म वस्त्र वितरित किए गए
Antah, Baran | Jan 5, 2025 कड़ाके की सर्दी को लेकर अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच तहसील अध्यक्ष एवं अभिभाषक परिषद के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर भगवान दाधीच तथा पत्रकार कृपा शंकर दाधीच द्वारा अपने पिता पचेल निवासी स्वर्गीय देवदत्त दाधीच की छठी पुण्यतिथि पर गरीब मजदूरों सहित वृद्धा आश्रम में ऊनी वस्त्र वितरित किए गए। ताकि बुजुर्गो को सर्दी से राहत मिल सके।