हसनपुर: रहरा थाना पुलिस ने मारपीट कर शांति भंग करने वाले 6 लोगों को किया गिरफ्तार
रहरा पुलिस ने संज्ञेय अपराध की आशंका के चलते छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में खनौरा गांव निवासी मोहित (22) और आदित्य (21) तथा भोगपुरा गांव निवासी सतपाल (38), भीमराज (28), छत्रपाल (55) और सोहनलाल (31) शामिल हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए एसडीएम न्यायालय हसनपुर में पेश करने के लिए भेजा है।