करनैलगंज: DM नेहा शर्मा ने 11 माह से लंबित सीमांकन प्रकरण में लापरवाही बरतने पर राजस्व निरीक्षक को दी विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि
सोमवार 6 बजे जिला अधिकारी नेहा शर्मा ने करनैलगंज तहसील में 11 माह से लंबित एक सीमांकन प्रकरण में गंभीर लापरवाही बरतने पर राजस्व निरीक्षक अवनीश मिश्र को मध्यावधि विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान करते हुए चेतावनी पत्र जारी किया है। यह कार्रवाई जिले में पारदर्शी और समयबद्ध प्रशासनिक व्यवस्था को बनाए रखने की दिशा में एक मजबूत संदेश मानी जा रही है।