करनैलगंज: परसपुर थाना क्षेत्र के भौरीगंज गांव में बच्चों के विवाद के चलते दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प, वीडियो हुआ वायरल
भौरीगंज गांव मे बच्चों के मामूली विवाद ने दो पक्षों के बीच तनाव को इतना बढ़ा दिया कि मामला हिंसक झड़प मे बदल गया। फुरकान पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडो और धारदार हथियारों से लैस होकर दूसरे पक्ष बड़कऊ विश्वकर्मा के घर पर हमला कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। शुक्रवार 4 बजे SO ने बताया मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और विधिक कार्यवाही की जा रही है।