करनैलगंज: गांधीनगर निवासी युवक 2 दिन से लापता, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
गांधीनगर निवासी एक युवक दो दिन से लापता है। युवक के अचानक गायब हो जाने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है। पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित पिता सिपाही लाल तिवारी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र ओम प्रकाश तिवारी 20 जून की रात से लापता है। रविवार 6 बजे कोतवाल तेज प्रताप सिंह ने बताया गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश के लिए टीम गठित किया गया है।